किसानों ने निकाली तिरंगा महारैली, डीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने तिरंगा महारैली निकाली। रैली में डासना और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने ट्रैक्टर, गाड़ियों और मोटरसाइकिलों के साथ रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।रैली में करीब 50 ट्रैक्टर, 30 गाड़ियां और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें शामिल रहीं। तिरंगा लेकर किसान रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसानों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसान नेताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाधिकारी के सामने अपनी बात रखी। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।इस मौके पर बिजंदर सिंह, जय कुमार मलिक, राम कुमार समेत भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े कई किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।किसानों की समस्याएं सुनने के बाद गाजियाबाद जिलाधिकारी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *