गाजियाबाद: तेज बारिश के बीच नेहरू नगर में गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 39 के नेहरू नगर स्थित राकेश मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।…
