गाजियाबाद: तेज बारिश के बीच नेहरू नगर में गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

गाजियाबाद: लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 39 के नेहरू नगर स्थित राकेश मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया, जिससे यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर भवनों के आसपास खड़े होने से बचें। बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *